◆ मुख्य विसर्जन स्थल पर विधि-विधान से हुई पूजा, केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
अयोध्या। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की ओर से जनपद के मुख्य विसर्जन स्थल निर्मली कुंड पर रविवार को मां सरयू का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। घाट निर्माण कार्य से पूर्व आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में मां सरयू की आरती उतारी गई और उन्हें चुनरी अर्पित की गई।
केंद्रीय समिति के घाट निर्माण कार्य प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सह प्रभारी रंजीत शर्मा और उनके सहयोगियों ने पूजन की व्यवस्था की। पुरोहित आदेश जी महाराज ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई, जबकि यजमान की भूमिका आशीष तिवारी ने निभाई। पूजन के बाद केंद्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मां सरयू को चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।
केंद्रीय समिति के जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर ने बताया कि निर्मली कुंड जनपद में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का प्रमुख स्थल है। धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए घाट निर्माण से पूर्व मां सरयू का पूजन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला संयोजक गगन जायसवाल, नगर निगम कार्य प्रभारी अतुल सिंह, पुलिस विभाग के जिला प्रभारी जेएन चतुर्वेदी तथा रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के महंत अमृत दास उपस्थित रहे।
इसके अलावा मनोज श्रीवास्तव, जनार्दन पांडेय बबलू, रविकांत आर्य, नागेंद्र पांडेय, काजल पाठक, अरुण मिश्रा, विजय सिंह बंटी, विवेक शुक्ला, तिलक राम मौर्य, उपासना पाठक, राजू शुक्ला, प्रदीप यादव, विनोद कनौजिया, सुमित साहू और संस्कार श्रीवास्तव सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।