Saturday, October 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च कर दुर्गा पूजा समितियों से किया संवाद

डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च कर दुर्गा पूजा समितियों से किया संवाद

अंबेडकरनगर। नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने अकबरपुर के शहजादपुर क्षेत्र में पैदल मार्च किया। श्रीराम चौक से शहजादपुर पुलिस चौकी तक मार्च कर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने दुर्गा प्रतिमा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों से प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने तथा आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
पैदल मार्च में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह समेत संबंधित अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन और पुलिस की ओर से नवरात्र पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments