Saturday, October 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में सजा मां दुर्गा का भव्य दरबार, अधिकारियों ने विसर्जन घाटों...

जलालपुर में सजा मां दुर्गा का भव्य दरबार, अधिकारियों ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्री शीतला माता मंदिर के सामने जौकाबाद स्थित जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शशांक पाठक की ओर से मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है। नवरात्र पर मां आदिशक्ति शेरावाली की दिव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है। वहीं समाजसेवी अवधेश पाठक ने भंडारे का आयोजन किया। एसडीएम धर्मेन्द्र सिंह और सीओ अनूप कुमार सिंह ने विसर्जन से पहले जलालपुर-वाजिदपुर स्थित बड़े पुल के नीचे तथा उर्दू बाजार छोटे पुल स्थित विसर्जन घाट समेत विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, कोतवाल अजय प्रताप यादव, ईओ अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र और विकाश निषाद के साथ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, विसर्जन मार्ग और विसर्जन स्थल का जायजा लिया।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों। संदीप अग्रहरि ने घाटों पर कैमरे लगाने और कस्बे में साफ-सफाई की मांग की। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, आशीष सोनी,प्रह्लाद शर्मा, सोनू गौड़, सोनू गुप्ता और शिवम आर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments