Saturday, October 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्नातक के छात्र को नहीं पता है क्या होता है डीएल

स्नातक के छात्र को नहीं पता है क्या होता है डीएल

जलालपुर, अंबेडकर नगर। बाइक पर तीन सवारी, न हेलमेट और न ही वाहन के कागजात। ऊपर से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के बारे में पूछने पर चालक ने सवाल दाग दिया- डीएल क्या होता है? खुद को बीएससी का छात्र बताने वाले युवक का जवाब सुनकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

शनिवार दोपहर नगर के डाकखाना के सामने ट्रैफिक पुलिस ने तीन सवारी बाइक को रोककर जांच की। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी बंटेश कुमार सरोज ने चालक से वाहन के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। जांच में न तो जरूरी कागजात मिले और न ही चालक हेलमेट पहने था।

लाइसेंस के बारे में पूछने पर चालक ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि डीएल क्या होता है? पुलिसकर्मी ने उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा तो उसने खुद को बीएससी का छात्र बताया। यह सुनकर आसपास मौजूद लोग भी चौंक गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments