अम्बेडकर नगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को राजकीय बालिका हाईस्कूल, सुजावलपुर के पास से 18 वर्षीय रामू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार रामू जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जोतपुर जोलहापुर गांव का निवासी है। कार्रवाई थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में की गई।