Friday, October 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलेन-देन के विवाद में वृद्धा की मौत के मामले में नामजद आरोपी...

लेन-देन के विवाद में वृद्धा की मौत के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार


आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर कोडरहा गांव में शुक्रवार को पैसों के लेन-देन को लेकर हुए संघर्ष में बीच-बचाव करने पहुंची 80 वर्षीय वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

मामले में मृतका के पुत्र श्याम नारायण तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों ने दबिश देकर आरोपितों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments