Thursday, October 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसैमसंग के अधिकृत सर्विस सेंटर बोनान्जा एंटरप्राइजेज नए सेंटर का हुआ उद्घाटन

सैमसंग के अधिकृत सर्विस सेंटर बोनान्जा एंटरप्राइजेज नए सेंटर का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। देवकाली बाईपास स्थित अकबरपुर रोड पर सैमसंग के अधिकृत सर्विस सेंटर बोनान्जा एंटरप्राइजेज का नई लोकेशन पर शुभारंभ हुआ। यहां मोबाइल रिपेयरिंग, स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज की सुविधा मिलेगी। नई जगह पर ग्राहकों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

सेंटर के प्रॉपराइटर सुमित गुप्ता और मैनेजर अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि यहां सैमसंग के Galaxy Fold, S सीरीज, A सीरीज सहित विभिन्न मॉडल के स्मार्टफोन और लैपटॉप की सर्विस की जाती है। अधिकांश मामलों में एक से दो घंटे में मरम्मत पूरी करने का प्रयास रहता है। आवश्यक पार्ट उपलब्ध न होने पर लखनऊ स्थित वेयरहाउस से मंगाकर अधिकतम 24 घंटे में सर्विस देने की सुविधा है। मैनेजर अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुरानी जगह पर पार्किंग की समस्या के कारण सेंटर को नई लोकेशन पर स्थानांतरित किया गया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सके। शुभारंभ के अवसर पर देवेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, शेख अंसारी, राजू, राशिद, शिशिर और रोहित पांडेय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments