Thursday, October 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में मॉडर्न सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा. लि. की हुई शुरुआत

अयोध्या में मॉडर्न सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा. लि. की हुई शुरुआत

अयोध्या। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर में सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निकट रिंग आई हॉस्पिटल, दशरथ कुंड स्थित मॉडर्न सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा. लि. का उद्घाटन नगर निगम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और पार्षद लक्मण वर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर उमेश वर्मा, विनय वर्मा, परशुराम वर्मा और अजित वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महंत कमल नयन दास, महंत गिरीश दास, महंत तेजपाल दास, महंत विवेक दास, महंत रामाचार्य दास और पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कंपनी द्वारा सरकारी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, कॉर्पाेरेट बैंकिंग, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी, ज्वेलरी शोरूम, प्रॉपर्टीज के साथ-साथ वीआईपी प्रोटेक्शन और इवेंट के लिए बाउंसर सप्लाई की सेवा दी जाएगी। कंपनी प्रतिनिधि उमेश वर्मा ने बताया कि कंपनी सिक्योरिटी गार्ड, बाउंसर, गनमैन, एक्स-सर्विसमैन और एलाइड सर्विसेज प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि टीम में लगभग 25 से 30 लोग शामिल हैं, जिनके कार्य ट्रेनिंग, एरिया राउंडर और फील्ड ऑफिसर जैसे विभागों में बंटे हैं। चयन के बाद कर्मचारियों का साक्षात्कार और प्रशिक्षण होता है, इसके बाद ही उन्हें संबंधित संस्थानों में तैनात किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments