अयोध्या। सावन कृपा रूहानी मिशन के तत्वावधान में गुरुवार को ब्रह्मलीन मर्यादा पुरुषोत्तम साईं बाबा की स्मृति में जिला रक्त कोष विभाग, रिकाबगंज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्त विकारों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान देना रहा। इसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर में गौतम पोपटनी, रोहित मेकिन, जितेंद्र खत्री, दुर्गेश कुमार, सूरज कुमार, श्याम मध्यान, रोहित मध्यान, मिहिर नारंग, दीपक खत्री, हिमांशु हिंगोरानी तथा यश मन ध्यान संस्कार ने रक्तदान किया।
शिविर में तुषार केसरवानी, अभय सिंह और पुनीत आहूजा ने पहली बार रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
मिशन की ओर से सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देते हैं। रक्तदान के प्रति लोगों की भागीदारी से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के प्रयासों को बल मिलता है। सावन कृपा रूहानी मिशन ने शिविर में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।