Thursday, October 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोहिया भवन में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

लोहिया भवन में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. कलाम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिक सोच, सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण उनके जीवन की प्रमुख विशेषताएं थीं। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान देकर देश को नई पहचान दिलाई। शिक्षा, नवाचार और युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है।

जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और ज्ञान के बल पर लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों को अपनाकर शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, बीकापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर, जिला उपाध्यक्ष ओरौनी पासवान, जिला सचिव एवं कार्यालय प्रभारी अंसार अहमद, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, अली सईद खान, आकिब खान, एजाज अहमद, फरीद कुरैशी, रिजवान हसनैन, घनश्याम यादव, चंदन यादव, मोहम्मद जैगम, पार्षद रिजवान अहमद और जगन्नाथ यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments