Thursday, October 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या2027 के चुनाव की तैयारियों पर मंथन करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, एमएलसी...

2027 के चुनाव की तैयारियों पर मंथन करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, एमएलसी चुनाव पर भी होगी चर्चा


अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शुक्रवार को अयोध्या में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कई जनपदों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रवासी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनावों की समीक्षा, जिलों की वर्तमान सांगठनिक स्थिति, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। बैठक में अयोध्या महानगर, जिला इकाई , अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती जिले प्रतिभाग करेंगे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में शिक्षकों से संपर्क, मतदाता सूची और चुनावी तैयारियों से जुड़े विषय पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों और प्रबंधकों से संवाद किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की तैयारियों और जमीनी स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली जाएगी।

विभिन्न जिलों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा होगी। इसमें जिला स्तर पर संगठन के कामकाज, पदाधिकारियों की भूमिका और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जुड़े विषयों पर मंथन किया जाएगा।

बैठक में शामिल होने वाले विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी अपने-अपने जिलों की सांगठनिक स्थिति और गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल,  महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, राघवेन्द्र पाण्डेय, डा राकेश मणि त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments