Monday, October 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकाली माता मंदिर के आसपास उगी झाड़ियां, श्रद्धालुओं को हो  रही परेशानी

काली माता मंदिर के आसपास उगी झाड़ियां, श्रद्धालुओं को हो  रही परेशानी


आलापुर, अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत ठेगीपुर स्थित काली माता मंदिर के आसपास झाड़-झंखाड़ उगने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भी मंदिर परिसर के आसपास सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मंदिर परिसर की सफाई कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के आसपास उगी झाड़ियों से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। मंदिर परिसर की स्थिति देखकर साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन की ओर से गांवों में स्थित विद्यालयों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद मंदिर के आसपास गंदगी और झाड़-झंखाड़ का होना जिम्मेदार कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार राय ने बताया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी उनकी बात नहीं सुनते हैं। मंदिर परिसर की सफाई को लेकर कई बार एडीओ पंचायत और खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर मंदिर परिसर की सफाई कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments