Monday, October 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनारी शक्ति मिशन के तहत निकाली जागरूकता रैली, दिया सुरक्षा और सम्मान...

नारी शक्ति मिशन के तहत निकाली जागरूकता रैली, दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश


जलालपुर, अंबेडकर नगर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जैतपुर पुलिस ने नारी शक्ति मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी सम्मान और महिला सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान नारी शक्ति मिशन जिंदाबाद और नारी सम्मान जिंदाबाद के नारों से लोगों को जागरूक किया गया।

रैली भियांव विकासखंड स्थित एसबीएस कॉन्वेंट स्कूल से शुरू होकर नेवादा बाजार होते हुए पैकौली मोड़ तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने भी महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने और हिंसा व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया गया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के उपायों, उनके अधिकारों तथा जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।

इस मौके पर कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव, पवन कुमार मिश्रा, आशीष कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी लोगों से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments