Sunday, October 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, मेधावी छात्रों और साथियों...

मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, मेधावी छात्रों और साथियों का सम्मान


अयोध्या। पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के ग्रामीण और स्थानीय लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचरण यादव ने की। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मित्रसेन यादव ने गरीबों, किसानों और वंचितों से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीति की। उन्होंने कहा कि उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आनंद सेन यादव को सहयोग का भरोसा भी दिया।

सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने कहा कि मित्रसेन यादव की विचारधारा और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन से जुड़े प्रसंगों को साझा किया।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। पूर्व विधायक अब्बास अली उर्फ रुश्दी मियां ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की चोरी के मामलों का मुद्दा भी उठाया गया। वक्ताओं ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


मेधावी छात्रों और संघर्ष के साथियों का सम्मान


कार्यक्रम के दौरान मित्रसेन यादव के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में जुड़े करीब एक दर्जन वरिष्ठ साथियों को सम्मानित किया गया। वहीं किसान इंटर कॉलेज के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को हाजी फिरोज खान गब्बर, लौटन राम निषाद, संजय यादव, जय सिंह यादव, सरोज यादव, धर्मपाल यादव, एजाज अहमद, रामजी पाल और आनंद सिंह मिंटू सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। संचालन सुरेश इंसान ने किया।

इस अवसर पर रिजवान रसूल, मोहम्मद अली, रामसागर वर्मा, लल्लन कोरी, राम प्रगट रावत, रोली यादव, साहबलाल यादव, यदुनाथ यादव, अवधेश यादव, अतुल यादव, जब्बार अली, विनोद लोधी, राकेश चौरसिया, शिव कुमार फौजी, अखिलेश सिंह और समरपाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments