Thursday, September 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररोवर तकनीक से हुआ भूमि सीमांकन, सीमा विवादों के निस्तारण में आएगी...

रोवर तकनीक से हुआ भूमि सीमांकन, सीमा विवादों के निस्तारण में आएगी तेजी


अम्बेडकर नगर। भूमि सीमांकन को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए राजस्व विभाग अब आधुनिक रोवर तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गौहन्ना में लंबित सीमा विवाद के मामले में गाटा संख्या 663 का रोवर तकनीक से सीमांकन कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अकबरपुर दिव्या भारती वर्मा की मौजूदगी में पक्षकारों की उपस्थिति में भूमि की हदबंदी की गई। आधुनिक तकनीक के जरिए किए गए सीमांकन से भूमि की वास्तविक स्थिति और सीमाओं का सटीक निर्धारण करने में मदद मिली।

तहसीलदार ने बताया कि रोवर तकनीक से सीमांकन प्रक्रिया वैज्ञानिक, सटीक और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। इससे सीमांकन को लेकर होने वाले विवादों और अनावश्यक आपत्तियों में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही सीमा विवादों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण में भी यह तकनीक काफी कारगर साबित होगी।

सीमांकन के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल के साथ लेखपाल और अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों और संबंधित लोगों को भी रोवर तकनीक के इस्तेमाल तथा उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments