Thursday, September 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बोले-...

अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बोले- चयन समिति और प्रभु श्रीराम का आभारी हूं


◆ रामलला के दर्शन से शुरू होगी नई जिम्मेदारी, ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और आगामी योजनाओं को समझने के बाद साझा करेंगे कार्ययोजना


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए पहली बार अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया। ट्रस्ट का विशेष वाहन उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव करने के लिए पहले से मौजूद था।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने नई जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण और पवित्र बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए वह चयन समिति, ट्रस्ट के सदस्यों और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद के प्रति हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी अयोध्या की पहली यात्रा है और फिलहाल वह औपचारिक रूप से पदभार संभालने के साथ ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को समझना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के साथ मिलकर तैयार की जाने वाली विस्तृत कार्ययोजना जल्द ही साझा की जाएगी।


रामलला के दर्शन से होगी जिम्मेदारी की शुरुआत


एयरपोर्ट से एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुए। यहां वह बाल स्वरूप रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

बैठक में मंदिर निर्माण से जुड़े शेष कार्यों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और ट्रस्ट की आगामी योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के सामने अयोध्या में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के साथ ट्रस्ट की आगामी योजनाओं को गति देने की चुनौती भी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments