Saturday, August 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकंदैला हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

कंदैला हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद


◆ 28 अगस्त को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दो और वांछितों को दबोचा, अन्य की तलाश जारी


अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में रामलगन मौर्य हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हत्याकांड में 28 अगस्त को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह मामले में अब तक कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। शनिवार को पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सचिन उपाध्याय (20) पुत्र श्रवण उपाध्याय, घानापुर, कोहड़ौर, प्रतापगढ़ तथा प्रांजल सिंह (20) पुत्र स्वर्गीय प्रेमबहादुर सिंह, पीपरपुर, अमेठी के रूप में हुई है। इससे पहले 28 अगस्त को मुख्य आरोपित राजमणि सिंह के साथ दीपक प्रजापति और मनीष शर्मा अरेस्ट किया।

 25 अगस्त की शाम करीब छह बजे कंदैला गांव में पुरानी जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर रामलगन मौर्य और उनकी मां पार्वती देवी पर गोली और बम से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल रामलगन मौर्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि उनकी मां पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका उपचार लखनऊ स्थित केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों समेत अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments