Wednesday, August 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकटेहरी में 10 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगी सात ग्रामीण...

कटेहरी में 10 करोड़ से अधिक की लागत से बनेंगी सात ग्रामीण सड़कें


दर्जनों गांवों को मिलेगा सुगम आवागमन का लाभ, विधायक धर्मराज निषाद के प्रयास से मिली स्वीकृति


अंबेडकर नगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए सात ग्रामीण मार्गों के नव निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। 10 करोड़ एक लाख की लागत से बनने वाली इन सड़कों से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक धर्मराज निषाद के प्रयास से इन महत्वपूर्ण मार्गों को स्वीकृति मिली है।

विधायक ने सात सड़कों समेत अन्य मार्गों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर और मुलाकात कर कटेहरी को विकास की कड़ी में शीर्ष पर पहुंचाने की मांग की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सातों सड़कों की स्वीकृति की प्रथम किस्त भी प्राप्त हो चुकी है।

स्वीकृत कार्यों में यादव नगर चौराहा-मिझोडा मार्ग से खेमापुर दलित बस्ती संपर्क मार्ग का 1.05 किलोमीटर निर्माण 98.63 लाख रुपये की लागत से, पमोली पिच से मल्लेपुर पिच तक संपर्क मार्ग का 1.70 किलोमीटर निर्माण 158.34 लाख रुपये की लागत से तथा आनंदनगर दरखपुर मार्ग से सीएम कंपोजिट मॉडल स्कूल होते हुए नरहरपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग का 2.60 किलोमीटर निर्माण 164.66 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

इसी तरह शारदा नहर से राजस्व गांव यरकी निहालदास बाबा कुटी तक संपर्क मार्ग का 1.45 किलोमीटर निर्माण 141.91 लाख रुपये, अतरौरा दहलवा मेड़वा होते हुए कटेहरी संपर्क मार्ग का 1.20 किलोमीटर निर्माण 115.86 लाख रुपये तथा रामबाबा मार्ग से सेहरा जलालपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग का 2.50 किलोमीटर निर्माण 164.32 लाख रुपये की लागत से होगा। इसके अलावा मल्लेपुर चन्दौखा गांव तक संपर्क मार्ग का 1.70 किलोमीटर निर्माण 157.77 लाख रुपये की लागत से कराया जाना प्रस्तावित है।

विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि प्रमुख मार्गों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि 10 जुलाई को भेजे गए प्रस्ताव में सात मार्गों को स्वीकृति मिल गई है, जबकि अन्य मार्गों की स्वीकृति भी जल्द मिलने की उम्मीद है। इससे कटेहरी के विकास को और गति मिलेगी। सातों स्वीकृत कार्यों के लिए शीघ्र ही प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

इस बाबत अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग सौरभ सिंह ने बताया कि कटेहरी विधानसभा के 7 मार्गों की स्वीकृति शासन से मिल गयी है जल्द ही निविदाएं सम्पन्न कराते हुए कार्य आरभ कर दिए जायेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments