जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर स्थित रेडिएंट एकेडमी की स्कूली बस बुधवार सुबह बच्चों को लेकर आजमगढ़ जनपद के मिल्कीपुर की ओर से स्कूल आ रही थी। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित मझुई नदी के पास सामने से आ रहे ट्रक और स्कूली बस के चालक एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठे। इससे ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि स्कूली बस सड़क से नीचे उतर गई।
घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। बस में सवार बच्चे, चालक और अन्य लोग सुरक्षित बताए गए।
घटना की सूचना मिलने पर मालीपुर थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ है और स्थिति सामान्य है।