Monday, August 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य...

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य के निर्देश

अंबेडकरनगर। सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। विभागवार योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पात्र लोगों तक धरातल पर पहुंचना चाहिए। अधिकारियों को अपने विभागीय पैरामीटर में नियमित और गुणवत्तापूर्ण प्रगति बनाए रखने के साथ लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा। उन्होंने कम प्रगति वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान देकर जिले की रैंकिंग में और सुधार लाने के निर्देश दिए।
आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा में गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। अधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर शिकायत की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने तथा असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों की दोबारा समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का नियमानुसार वास्तविक समाधान होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी समेत विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments