Monday, August 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष बने अमित, संगठन ने जारी किया...

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष बने अमित, संगठन ने जारी किया मनोनयन पत्र

अंबेडकर नगर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए अमित कुमार पांडेय को अम्बेडकरनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से मनोनयन पत्र जारी कर अधिकृत घोषणा की गई।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि अमित कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाज एवं हिंदू हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन की गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा की गई है। उनके मनोनयन से संगठन को जिले में नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई गई है।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताया विश्वास

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालक/व्यवस्थापक स्वामी विजय नारायण भट्ट ने अमित कुमार पांडेय पर विश्वास जताते हुए उन्हें संगठन के प्रति दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाने की अपेक्षा की है।

अमित कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की गई है। मनोनयन के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments