अयोध्या। अयोध्या पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य एवं किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप, कर्मा के संचालक राममूर्ति सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनौरा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय, टीएन तिवारी, किसान सेवा केंद्र प्रभारी विपिन सिंह, अम्बरीष सिंह, कपिलदेव दुबे, गिरिजाशंकर सिंह, भोलानाथ कौशल, रामभवन वर्मा, दिनेश तिवारी, रवि सिंह, राघवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।