Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआरोपी युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में थी...

आरोपी युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में थी वांक्षित


बसखारी, अम्बेडकर नगर। हत्या के मुकदमे में नामजद 21 वर्षीय युवती को बसखारी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे मोतिगरपुर बाईपास के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवती मोतिगरपुर बाईपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रिया यादव उर्फ नेहा पुत्री स्व. मोतीलाल यादव निवासी काजीपुर, थाना हंसवर को दोपहर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि युवती के खिलाफ थाना बसखारी में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्वतंत्र मौर्या, कांस्टेबल मणिशंकर और महिला कांस्टेबल प्रियम सिंह शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments