Thursday, August 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावंचित समाज समेत 1100 महिलाएं करेंगी सामूहिक रुद्राभिषेक

वंचित समाज समेत 1100 महिलाएं करेंगी सामूहिक रुद्राभिषेक


◆ समाज को वैदिक परंपराओं से जोड़ने के लिए वशिष्ठ फाउंडेशन की पहल


अयोध्या। वंचित समाज की महिलाओं को सनातन धर्म की वैदिक परंपराओं से जोड़ने और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार को अयोध्या में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। निषादराज चौराहा स्थित अरुंधति होटल में वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वंचित समाज की महिलाओं समेत करीब 1100 महिलाएं भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगी।

फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। रुद्राभिषेक के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूजन की विधि आचार्य शिवेंद्र द्वारा संपन्न कराई जाएगी।

कार्यक्रम में महानगर क्षेत्र की महिला पार्षदों, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों की महिलाएं शामिल होंगी। इनमें बड़ी संख्या वंचित समाज की महिलाओं की होगी।

राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सनातन धर्म की परंपराओं से जोड़ने के साथ समाज में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देना है। सामूहिक रुद्राभिषेक के माध्यम से वैदिक परंपराओं और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments