Thursday, August 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या35 एकड़ में वंदनम रेजिडेंसी प्रोजेक्ट का शुभारंभ, भूमि पूजन के साथ...

35 एकड़ में वंदनम रेजिडेंसी प्रोजेक्ट का शुभारंभ, भूमि पूजन के साथ प्लाटिंग शुरू


अयोध्या/गोंडा। नवाबगंज क्षेत्र के नगवा में गुरुवार को राम राघव इंफ्रा डेवलपर्स के 35 एकड़ में प्रस्तावित प्लाटिंग प्रोजेक्ट वंदनम रेजिडेंसी का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। कंपनी की ओर से परियोजना में आधुनिक सुविधाओं को शामिल करते हुए उचित दर पर प्लाट उपलब्ध कराने की बात कही गई।

कंपनी के संचालक राजीव रंजन ने बताया कि प्रोजेक्ट को निर्धारित मानकों और लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। परियोजना में करीब 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में पार्क, मंदिर और चिल्ड्रन पार्क के साथ स्विमिंग पूल, जिम, बिजलीपानी की सुविधा तथा 30 फीट चौड़ी सड़कें प्रस्तावित हैं।

उन्होंने बताया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। फेज-1 में प्लाटिंग, फेज-2 में विलेज और फेज-3 में कमर्शियल तथा अस्पताल की सुविधा विकसित करने की योजना है। कंपनी का लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में प्रोजेक्ट को प्रस्तावित सुविधाओं से पूर्ण रूप से विकसित किया जाए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सर्वजीत सिंह पहुंचे। इस दौरान कंपनी के निदेशक ने माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत और सम्मान किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments