अयोध्या। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में मानवी राज के जन्मदिन के अवसर पर जिला रक्त कोष विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में कुल 11 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से आठ रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रकाश मध्यान, संचित आहूजा, नितिन बजाज, राजेश सोनी, यश आहूजा, हर्षित सोनी और इमरान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
शिविर के माध्यम से संदेश दिया गया कि “रक्तदान महादान है—आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।”