Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंगठन सृजन अभियान में कांग्रेस ने की ब्लॉकवार बैठकें

संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस ने की ब्लॉकवार बैठकें


◆ जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पद के दावेदारों से पर्यवेक्षकों ने की चर्चा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर


अयोध्या। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत अयोध्या जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ब्लॉकवार बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में एआईसीसी पर्यवेक्षक विकास ठाकरे तथा पीसीसी पर्यवेक्षक कैप्टन बंशीधर मिश्रा और वीरेंद्र पांडेय ‘बब्लू’ ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के दावेदारों के साथ चर्चा की।

बैठकों में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दावेदारों ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

बैठक के दौरान दावेदारों के बीच एकजुटता और संगठन को मजबूत करने को लेकर साझा सहमति दिखाई दी। पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं और दावेदारों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता जरूरी है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए चेत नारायण सिंह, एडवोकेट उमेश उपाध्याय, प्रदीप निषाद, शिव पूजन पांडेय, अजीत वर्मा, आशुतोष सिंह और अखिलेश यादव ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए सुनील कृष्ण गौतम, अशोक कुमार शर्मा और विजय कुमार श्रीवास्तव ने दावेदारी पेश की।

संगठन सृजन अभियान के तहत हुई इन बैठकों को कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। अभियान के जरिए बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments