बसखारी, अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित शारदा सहायक नहर में बीएड छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक छात्रा की पहचान अंशिका ( 25) पुत्री पहलाद शर्मा निवासी मसड़ा मोहनपुर के रूप में हुई है। जो सोमवार की सुबह घर में किसी को बताए बगैर साइकिल से निकली और दोपहर बाद उसका शव मसड़ा मोहनपुर के समीप शारदा सहायक नहर में पाया गया।
बताया जाता है कि युवती ने नहर पर साइकिल खड़ी कर नहर में छलांग लगा दिया। और डूब गई।जिसे देखकर कुछ युवक उसे बचने के लिए नहर में कूदे और उसकी खोजबीन में शुरू की। युवती को बचाने के लिए नहर में कूदे युवक जब तक उसे बाहर निकलते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव मिलने की खबर सुनते ही ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना पर पहुंचे बसखारी थाना के उप निरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, उप निरीक्षक ओंमकार पटेल, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव एवं महिला कांस्टेबल शीबू यादव ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरवाने की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों के अनुसार अंशिका घर से निकलने से पहले अपनी मोबाइल को फॉर्मेट करते हुए सिम को भी तोड़ दिया था ।छात्रा की संदिग्ध मौत से प्रेम प्रसंग सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। पुलिस ने भी मृतिका के पिता के प्रार्थना पत्र पर मामला पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्रा के पिता प्रहलाद शर्मा बसखारी विकासखंड में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल सकेगा।