बसखारी अंबेडकर नगर। बोल बम ,जय शिव जैसे धार्मिक जयकारों के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाले शिव गीतों पर थिरकते हुए हुए भगवा वस्त्रों में सुशोभित कांवड़ियों के आवागमन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। क्षेत्र शिव भक्ति गीतों एवं बोल बम, हर हर महादेव, जय शिव आदि धार्मिक जयकारों से गुंजयमान है। शिव की भक्ति में लीन चार दिनों की कठोर पदयात्रा करते हुए क्षेत्र में पहुंचने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए भी तमाम लोगों ने हाथ आगे बढ़ा दिया है।नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता सहित तमाम समाज सेवियो के द्वारा कांवरिया सेवा शिविर लगाकर उनकी सेवा भी निरंतर की जा रही है।विगत कई वर्षों से नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता व उनकी कोर कमेटी के सदस्य शिव भक्तों व राष्ट्र भक्तों के लिए बसखारी टांडा रोड पर स्थित बभनजोतिया चौराहा,सुथंर, त्रिमुहानी ,मुजाहिद पुर, मोतिगरपुर तिराहा, जहांगीरगंज रोड पर स्थित शिव मंदिर/ दुर्गा मंदिर, बसखारी आजमगढ़ रोड पर स्थित मठिया माई मंदिर, बसखारी जलालपुर रोड पर स्थित विशाल वर्मा पेट्रोल पंप व सरस्वती शिशु मंदिर किछौछा पहला मोड दुर्गा मंदिर सहित कुल सात स्थानों पर सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों एवं राष्ट्रभक्तों की सेवा मे जुट गए हैं। इस बार बारिश न होने से परेशान कांवड़ियों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के निर्देश पर क्षेत्र में टैंकर से पानी के छिड़काव, साफ सफाई की आदि व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से जारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता, सत्यम सिंघल,वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर शरद यादव, राहुल सहित कई अन्य स्थान पर भी समाज सेवियों के द्वारा के सेवा शिविर लगाकर जलपान ,भोजन मेडिकल आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता नेतृत्व में की गई व्यवस्थाओं से कांवरिया गदगद नजर आए।शुकुल बाजार में एवरग्रीन कांवरिया सेवा समिति के तत्वधान सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों के जलपान ,भोजन, मेडिकल सहित कई व्यवस्थाएं सुलभ कराई जा रही है। बसखारी, किछौछा , शुकुल बाजार,तेंदुआ, दुर्गा मंदिर नाऊनगर,शुकुल बाजार , भोजपुर, कौड़ाही आदि स्थानों पर भी समाज सेवियों के द्वारा सेवा शिविर लगाकर शिवभक्त कावड़ियों की सेवा की जा रही है।
गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने निकाली शोभायात्रा समाज सेवियो एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर किया उत्सवर्धन
अयोध्या धाम से पवित्र गंगाजल लेकर चार दिन की कठोर साधना एवं पदयात्रा करते हुए कांवरियों का दल रविवार की देर शाम अपने-अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच गया।भक्ति भाव में डुबे कांवड़ियों अपनी कठोर साधना के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने की खुशी मे कांवड़ियों ने शोभायात्रा निकाली। जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकिया व डीजे की भक्ति मय धुन पर बजने वाले गीत वह समाज सेवियों के द्वारा की गई पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता आदि सहित कई अन्य समाजसेवियों ने मंच से कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुष्पवर्षा किया। शुकुल बाजार में कांवड़ियों पर जलपान भोजन आदि व्यवस्थाओं के साथ पुष्प वर्षा का कार्यक्रम किया गया। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के साथ अन्य लोग शामिल हुए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक व स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय भूमिका में नजर आया
कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरीके से सक्रिय भूमिका में नजर आया। जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह कावड़ यात्रा को कुशलता पूर्वक संपन्न करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश देती रही।कांवड़ियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन भी प्रशासनिक स्तर पर किए गए थे। बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, पुलिस चौकी लहटोरवा इंचार्ज सुनील कुमार पुलिस बल के साथ कुशलता पूर्वक कावड़ यात्रा को संपन्न कराने की मुहिम में जुटे रहे।
नाग पंचमी पर जलाभिषेक के साथ कावड़ यात्रा का होगा समापन
नाग पंचमी के विशेष पर्व पर कांवड़ियों के द्वारा शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करने के बाद इस पवित्र कांवड़ यात्रा का क्षेत्र में समापन हो जाएगा। कावड़ यात्रा की कठिन साधना से लोगों की पूर्ण हो रही मनोकामना दिन प्रतिदिन कांवड़ यात्रा की आस्था को बढा़ रही है। क्षेत्र में 90 के दशक से शुरू की गई कावड़ यात्रा में जहां 100 से भी कम कांवडिये शामिल हुए थे। वहीं इस यात्रा के प्रति बढ़ती लोगों की आस्था ने आज कावड़ियों की संख्या को क्षेत्र में ही कई हजारों में पहुंचा दिया है। कावड़ यात्रा में पहले सिर्फ पुरुष ही नजर आते थे। लेकिन आज महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी नजर आ रही है। पदयात्रा करते हुए कंधे पर कावड़ लेकर चल रहे कांवड़ियों के पांव के छाले व छिले हुए कंधे का दर्द शिव भक्ति की आस्था पर भारी पड़ रहा है।