Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रजापति ब्रह्म कुमारी विश्व विद्यालय व देव इंद्रवती महाविद्यालय के तत्वावधान मे...

प्रजापति ब्रह्म कुमारी विश्व विद्यालय व देव इंद्रवती महाविद्यालय के तत्वावधान मे हुआ नशा मुक्ति कार्यक्रम

अम्बेडकर नगर.। कटेहरी के देव इंद्रावती महाविद्यालय व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय व डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत नशा मुक्त युवा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जागरूकता कार्यक्रमों, राजयोग ध्यान और सामूहिक शपथ के जरिए नागरिकों को व्यसनमुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।प्राचार्य डा ए बी सिंह ने कहा यह अभियान केंद्र सरकार के मंत्रालयों और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ हुए समझौता ज्ञापनों के आधार पर संचालित है जिसका लक्ष्य समाज और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा स्वस्थ व विकसित भारत के सपने को साकार करना है।संस्थान द्वारा देश भर में बड़े पैमाने पर प्रतिज्ञा महाअभियान चलाए जाते हैं, जिसमें लाखों-करोड़ों नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाती नशे की लत को छुड़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली का सहारा लिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments