Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर25 दिन से हांफ रहा मनसापुर फीडर, 10 मिनट भी नहीं टिक...

25 दिन से हांफ रहा मनसापुर फीडर, 10 मिनट भी नहीं टिक रही बिजली

अम्बेडकरनगर। महरुआ पावर हाउस के मनसापुर फीडर से जुड़े उपभोक्ता पिछले करीब 25 दिनों से लगातार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली आपूर्ति शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद फीडर ट्रिप हो जाता है। कई बार स्थिति ऐसी रहती है कि बिजली 10 मिनट तक भी लगातार नहीं चल पाती।
बार-बार बिजली ट्रिप होने से जहां लोगों के घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, वहीं भीषण गर्मी में पंखे और कूलर बंद रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि फीडर में खराबी की समस्या करीब 25 दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
उपभोक्ताओं के मुताबिक, बिजली आने के साथ ही फीडर ट्रिप होने से आपूर्ति का कोई भरोसा नहीं रह गया है। इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो गर्मी और खेती के मौसम में परेशानी और बढ़ सकती है।
समस्या के संबंध में महरुआ के अवर अभियंता का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मनसापुर फीडर की तकनीकी समस्या की तत्काल जांच कराने, बार-बार हो रही ट्रिपिंग का कारण दूर करने और क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments