बसखारी, अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया निवासी 55 वर्षीय सज्जन सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर सुनकर गांव व परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बुधवार को सज्जन सिंह बाइक से अन्नापुर रामनगर अपनी बुआ के यहां गए हुए थे।जो देर शाम आठ बजे के करीब वापस घर आ रहे थे। इसी बीच रामपुर इंडी पिंडी प्राइमरी स्कूल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वही दुर्घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएससी बसखारी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव बुकिया स्थित आवास पर लाया गया।जहां पर पत्नी ,मृतक के बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के करुण क्रंदन को देखकर गांव वालों की आंखें नम हो गई। मृतक सज्जन सिंह परिवार के जीवकोपार्जन के एकमात्र सहारा थे। उनकी पत्नी रेखा सिंह व बड़ी बेटी अंकित सिंह उम्र 18 वर्ष, दूसरी बेटी रिशु उम्र 16 वर्ष व पुत्र अनिमेष सिंह तोमर उम्र 14 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार चहोड़ा घाट पर कर दिया गया।