Tuesday, August 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतिरंगामय हुआ मेडिकल कॉलेज परिसर, हर हाथ में लहराया राष्ट्रीय ध्वज

तिरंगामय हुआ मेडिकल कॉलेज परिसर, हर हाथ में लहराया राष्ट्रीय ध्वज


अंबेडकर नगर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता कर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया।

शासन के निर्देश पर आयोजित अभियान प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के दिशा-निर्देशन में तथा कल्चरल सोसायटी के सचिव डॉ. पंकज के सहयोग से संचालित हुआ। इस दौरान एक-दूसरे को तिरंगा भेंट कर अभियान का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य कार्यालय में रामजीत बाबू ने प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव को तिरंगा भेंट किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की विभिन्न ओपीडी, कार्यालयों और कार्यस्थलों पर चिकित्सकों, फैकल्टी व कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दे। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

अभियान के दौरान पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में दिनभर देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments