Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर बजट को भाजपा ने बताया जनहितकारी

 बजट को भाजपा ने बताया जनहितकारी

अंबेडकर नगर। भाजपा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को जनहितकारी बजट बताया गया। बजट में गरीबों की जरूरतों को ध्यान में रखना भाजपा सरकार की जन हित में काम करने वाले नीति की झलक दिखाई देती है।

       उपरोक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट देश की प्रगति में सहायक सिद्ध होगा। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने कहा कि बजट में गरीब,किसान,व्यवसाई सहित सभी का ध्यान रखा गया है। इससे अच्छा बजट और कुछ हो ही नही सकता है।जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में टैक्स छूट की सीमा बढ़ाए जाने से मध्यम वर्ग सहित व्यापारी और कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। भाजपा सरकार द्वारा पेश बजट आम जनता के हितों की रक्षा करने वाला है।

          केंद्र सरकार द्वारा पेश हुए बजट की सराहना पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,अनीता कमल,संजू देवी,सुभाष राय,निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह,डाक्टर राना रणधीर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,दीपक तिवारी,,बजरंगी पाठक,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र आदि ने की है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments