Sunday, August 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलाभिषेक के लिए निकली शिवभक्तों की टोली, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

जलाभिषेक के लिए निकली शिवभक्तों की टोली, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस


अम्बेडकर नगर। सावन माह के दूसरे रविवार को क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। तिघरा स्टेट स्थित दुर्गा मंदिर के समीप तमसा नदी के घाट पर शिवभक्तों ने विधि-विधान से जल भरा और विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।

तिघरा स्टेट और आसपास के गांवों से दर्जनों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर निकले। श्रद्धालुओं ने अंबरपुर स्थित गहनागन बाबा मंदिर, जिले के प्रसिद्ध शिवबाबा धाम, अयोध्या धाम तथा वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर समेत विभिन्न देवालयों में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का संकल्प लिया।

सुबह से ही तमसा नदी के घाट पर शिवभक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में जलाभिषेक को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

जल लेकर रवाना होने वाले शिवभक्तों में सुरेंद्र कुमार गौड़, शरद सैनी, प्रिंस कुमार गौड़, सत्यम सिंह, प्रदीप कुमार गौड़, अर्जुन यादव, हिमांशु यादव, विपुल गौड़, विवेक गौड़, शिवा यादव, दीपू गौड़, मुक्खू यादव और सज्जन यादव समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जैतपुर थाना पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने घाट एवं प्रमुख मार्गों पर निगरानी बनाए रखी, ताकि शिवभक्तों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments