Saturday, August 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक पखवाड़े बाद भी बुजुर्ग हत्याकांड का राज नहीं खुला, पुलिस के...

एक पखवाड़े बाद भी बुजुर्ग हत्याकांड का राज नहीं खुला, पुलिस के हाथ खाली

जलालपुर, अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मुस्काबाद गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में एक पखवाड़े बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। धारदार हथियार से सिर पर वार कर की गई हत्या के मामले में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना का राज नहीं खुलने से ग्रामीणों में नाराजगी है और पुलिस की जांच को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बड़ेपुर मुस्काबाद गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति (65) बीते 18 जुलाई की रात खेत में बने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को उनके पौत्र ने लहूलुहान हालत में देखा। सूचना पर स्वजन उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद सम्मनपुर पुलिस ने हत्या के पर्दाफाश के लिए जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों की ओर से जल्द घटना का राजफाश किए जाने की बात कही गई थी। इसके लिए संभावित आरोपितों और घटना से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर जांच की गई, लेकिन अभी तक हत्यारे तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।

घटना का खुलासा न होने से ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हुई इस हत्या से लोगों में भय का माहौल है। वहीं, कुछ ग्रामीण मृतक के किसी करीबी के घटना में शामिल होने की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने तक इस संबंध में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले का शीघ्र राजफाश कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments