Friday, August 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहरियाणा की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 839 बोतल...

हरियाणा की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 839 बोतल बरामद


अयोध्या। मवई पुलिस ने हरियाणा की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, दो मोबाइल फोन, एक कार और 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद शराब में 750 एमएल की 224 बोतल और 375 एमएल की 615 बोतल शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि 7 अगस्त को करीब 3:35 बजे मो0 हफीजुर रहमान पुत्र मो0 अब्दुर रहमान और सोहेल खान पुत्र अब्दुल शईद खान को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी गोरखपुर के थाना रामगढ़ ताल क्षेत्र के न्यु कॉलोनी चिल्मापुर, आजाद चौक रुस्तमपुर के निवासी हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से Royal Green Classic Blended Whisky ब्रांड की 750 एमएल की 224 बोतल और 375 एमएल की 615 बोतल बरामद हुईं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, कार और 2500 रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद किए। मामले में थाना मवई में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments