Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने शिव बाबा धाम का किया...

सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने शिव बाबा धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा


अंबेडकर नगर। सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने सोमवार को शिव बाबा धाम पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन, सुरक्षा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पेयजल तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन माह में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सहायता करने तथा भीड़ और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पूरे धाम परिसर में व्यवस्थाओं की निगरानी करती रही। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी शिवालयों, घाटों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर भी बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments