Home अयोध्या समाचार विशेष चंद्र ग्रहण के बाद भूकंप के झटके जाने क्या है इनके बीच...

चंद्र ग्रहण के बाद भूकंप के झटके जाने क्या है इनके बीच कनेक्शन

0
1296
chandra-grahan-2022

ज्योतिषियों ने की थी अशुभ संयोग से प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी


अयोध्या। इस साल आखरी चंद्र ग्रहण के बाद भूकंप के झटके भी आए ।भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। जिसकी तीव्रता 6.3 आंकी गई है। इस भूकंप का असर पूरे उत्तर भारत दिल्ली एनसीआर में दिखा। अब यहां एक सवाल उठ रहा है। कि इस साल के अंतिम चंद्रग्रहण के बाद आने वाले भूकंप के बीच क्या संबंध है। इससे पहले 31 जनवरी 2018 को चंद्र ग्रहण लगने से पहले दिल्ली एनसीआर पाकिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 6.1 थी।


क्या है इस बार के चंद्रग्रहण का ज्योतिषीय संबंध


इस चंद्र ग्रहण से पहले ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की थी कि चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों की विशेष तिथि बनने से अशुभ संयोग बन रहा है। यह अशुभ संयोग लोगों के व्यक्तिगत जीवन में समस्याएं लाने के साथ प्राकृतिक आपदा का भी कारक बन रहा है।


40 दिनों तक हो सकती है प्राकृतिक आपदाओं की सम्भावनाएं


अग्नि मंडल में ग्रहण होने से धूलि वर्षा भूकंप वज्रपात उल्कापात धूमकेतु दर्शन रक्त विष्टि, जल विष्टि जैसे उत्पाद होने की संभावना थी। इसके साथ में नेत्रों का रोग अतिसार , देश में अग्नि का लगना , गायों के दूध में कमी व घी थोड़ा, वृक्षों में फूल थोड़ा, अर्थ नाश, भूख से पीड़ित , दरिद्र सिंधुदेश, यमुना तट, कश्मीर और उत्तर प्रदेश में इस उत्पात के ज्यादा होने की संभावना थी।

साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत उत्तरी पूर्वी यूरोप एशिया ऑस्ट्रेलिया प्रशांत महासागर हिंद महासागर उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में नजर आया। अब ग्रहों की स्थिति के कारण यह चंद्रग्रहण आने वाले 40 दिनों तक इन क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं का संकेत हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here