Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या66 वें रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त संग्रहित, बड़ी संख्या में...

66 वें रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त संग्रहित, बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अयोध्या। सावन कृपाल रुहानी मिशन के तत्वावधान में रामनगर कॉलोनी में आयोजित 66वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए रक्त कोष में सुरक्षित रखा गया।

शिविर के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि किसी के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान से बड़ा कोई योगदान नहीं हो सकता।



रक्तदान करने वालों में विशाल मिश्रा, जीशान अब्बास, रोहित मखीजा, शिखर गुप्ता, नितीश श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, रोहित बिजलानी, अनिल कुमार, सुनील लखमानी, दिलीप यादव, राजकुमार, जगदीश मखीजा, मोहम्मद फिरोज, अंकित जायसवाल, मोहित यादव, तरुण कुमार, अजय कटारा, सुभाष चांदनी, जतिन नरवानी तथा रक्त वीरांगना ख्वाहिश आडवाणी शामिल रहीं।

वहीं पहली बार रक्तदान करने वाले कुणाल सावलानी, अपूर्वा वर्मा और पुष्पा वर्मा को आयोजकों ने विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उनके इस प्रेरणादायी कदम की सराहना की।

शिविर के सफल आयोजन में रक्त कोष विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने टीम के सहयोग और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments