◆ पाठ्य सामाग्री पा कर जरुरतमंद बच्चों के चेहरे खिल उठे
◆ सरायरासी में स्वैच्छिक रक्त दान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
◆ सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना की
@ बिपिन सिंह ,
पूराबाजार, अयोध्या । रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है , अभी तक इसका कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है क्योंकि यह मानव रक्त किसी की कारखाने में नहीं बनाया जा सकता है । इसके लिए एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान ही सड़क दुर्घटनाओं , प्रसव के दौरान , थैलेसीमिया और कैंसर के अनजान मरीजों के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर मिटा कर उन्हें नया जीवन देता है ।
यह बात ग्राम पंचायत सरायरासी में चर्चित समाजसेवी रहे कीर्ति शेष दिनेश प्रताप सिंह के 31वें पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रुप में मनाते हुए बतौर मुख्यअतिथि अंबेडकर नगर के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिन्टू ने कहा कि स्मृति शेष बड़े भाई दिनेश सिंह के यशस्वी द्वेय पुत्रों अतुल और अभिषेक ने अपने पूज्य पिताश्री के. स्मृति में पिछले 30 वर्षो से उनके इस मानवीय पहल रुपी सेवा कार्य की सराहना और इसी तरह जनहित के कार्यो को निरंतर जारी रखने के लिए आशिर्वाद दिया।
बीएल इं० कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता रहे विशिष्ट अतिथि शिव सिंह ने कहा कि स्व० दिनेश सिंह के दोनों पुत्रों अतुल – अभिषेक द्वारा समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया और जरुरतमंद बच्चों में कॉपी, पेन-पेंसिल बॉक्स , किताब व स्कूल बैग का वितरण किया । उन्होंने बताया कि इस दोहरे सामाजिक कार्य का मुख्य उद्देश्य दिवंगत आत्मा को याद करने के साथ साथ समाज के प्रति उनके दायित्वों को आगे बढ़ाना है ।
निवर्तमान जिप सदस्य एकादशी सिंह ने समाज सेवी स्व० दिनेश सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने गरीबों एवं असहायों की सेवा में समर्पित कर दिया था ।
आज सबसे पहले सभी कार्य की शुरुआत अतिथियों ने दिवंगत दिनेश सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया ।
महंत शिव राम दास , प्रधानाचार्य अविचल सिंह , बलराम सिंह , देव नारायण सिंह , निखिल सिंह मोनू ,राम तीरथ सिंह , चन्द्र भूषण सिंह फौजी , माया राम निषाद, ऊषा सिंह , वीरेन्द्र सिंह , करिया सिंह , परमात्मा सिंह , एवं जय प्रकाश सिंह के विचार रखने के उपरांत अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता आलोक सिंह रोहित ने कहा कि सेवा दिवस के रुप में समाज सेवी दिनेश सिंह के 31वें स्मृति पर्व को धूमधाम से बनाया गया ।
अंत में ब्लड बैंक के वैन में लगे रक्तदान शिविर में सैकड़ो लोगों ने स्वेच्छिक रक्त दान किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डा० टी बी सिंह ने किया |
अंत में कार्यक्रम के संयोजक भ्राता द्वेय अतुल सिंह एवं अभिषेक सिंह ने सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया ।