Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित ट्रेलर खाई में पलटा बाल-बाल बचा चालक

अनियंत्रित ट्रेलर खाई में पलटा बाल-बाल बचा चालक


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सुरहुरपुर-जलालपुर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रुधौली और करमिसिरपुर गांव के बीच एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच निकला और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां ट्रेलर खाई में पलटा पड़ा था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई।

गुरुवार सुबह ट्रेलर को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दो जेसीबी मशीनों और एक क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को सीधा कर सड़क पर लाया गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

ट्रेलर चालक अतुल ने बताया कि वह बिहार माल लोड करने जा रहा था। रुधौली और करमिसिरपुर के बीच अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रेलर सड़क किनारे खाई में पलट गया। उन्होंने बताया कि हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ग्रामीणों ने भी समय रहते राहत कार्य में सहयोग कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments