◆ अवध विवि के विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुआ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संवाद, सम्पर्क और समन्वय के मंत्र के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की जीत की सबसे बड़ी गारंटी है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नियमित रूप से बूथ के प्रत्येक परिवार से संपर्क बनाए रखें, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा समाज के सभी वर्गों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करें। संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समन्वय पर निर्भर करती है।



