Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्यूबवेल पर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

ट्यूबवेल पर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जलालपुर (अंबेडकर नगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मुस्काबाद गांव में शनिवार देर रात ट्यूबवेल पर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की सिर पर धारदार/भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बड़ेपुर मुस्काबाद निवासी राधेश्याम प्रजापति (65) पुत्र रामलौट गांव के बाहर स्थित अपने खेत में बने ट्यूबवेल पर रहते थे। वहीं वह कुल्हड़ बनाने का भी कार्य करते थे। शनिवार रात करीब 9:30 बजे उनका छोटा पौत्र खाना लेकर ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां उसने राधेश्याम को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह देखकर वह घबरा गया और तत्काल परिजनों को सूचना दी।
परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र जयप्रकाश को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर सम्मनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments