Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की...

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी; मां ने दी तहरीर


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी की मां ने एक युवक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, किशोरी स्थानीय श्रृंगार महल नामक दुकान पर काम करती थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने करीब डेढ़ माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब किशोरी ने इस संबंध में किसी को बताने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक कहता है कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह जहर खाकर पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देगा। वहीं, किशोरी ने दो दिन बाद अपनी मां को पूरी घटना बताई और आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे तथा उसकी मां को धारदार चाकू से गला काटकर हत्या करने की धमकी भी दी है। इससे पूरा परिवार भयभीत है और किसी भी समय अनहोनी की आशंका जता रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments