Thursday, July 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासनातन बोर्ड बनानें की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सनातन बोर्ड बनानें की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। मंदिरों के प्रबंधन के लिए सनातन बोर्ड की मांग को लेकर लोकतंत्र प्रहरी संगठन के लोगों ने सनातन बोर्ड बनानें की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्टेट कार्यालय में सौंपा।

संगठन के महासचिव गुलशन तिवारी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि देश के अनेक मंदिरों का प्रबंधन राज्य सरकारों व सरकारी व्यवस्थाओं के अधीन है। वहीं मस्जिद चर्चों का प्रबंध सामान्यत: उनके अपने धार्मिक निकायों द्वारा किया जाता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि सार्वजनिक हिन्दू मंदिरों के प्रबंधन हेतु सनातन बोर्ड गठित करने के संबंध में जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। मंदिरों के संरक्षण तथा धार्मिक परंपराओं के संचालन के लिये सनातन बोर्ड के गठन पर एवं जिसमें चारों पीठ के शंकराचार्यों को सर्वोच्च आध्यात्मिक मार्गदर्शक का स्थान प्रदान करने के संबंध में विचार किया जाय। इस दौरान अभय मिश्र सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments