Tuesday, July 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचंपत राय का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, एसआईटी जांच पूरी होने...

चंपत राय का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, एसआईटी जांच पूरी होने के बाद देंगे बिंदुवार जवाब


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के नाम से एक हस्तलिखित पत्र मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 7 जुलाई 2026 दिनांकित इस पत्र में रामजन्मभूमि मंदिर परिसर के चढावा प्रकरण मामले में उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर उनकी ओर से प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।

पत्र में एसआईटी पूर्ण होने के बाद सभी आरोपों पर बिन्दुवार जबाव देने की बात चंपत राय की ओर से कही गई है। वायरल पत्र में लिखा गया है कि पिछले एक महीने से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के दानपात्र की घटना को लेकर अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं व्यक्तिगत मेरे उपर अनेकों अर्नगल आरोप लगाए गए हैं। मैने मौन धारण कर लिया है। ट्रस्ट की 6 जुलाई को आयोजित बैठक में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। यह रिर्पोट सर्वाजनिक हो चुकी है । पत्र में यह भी कहा गया है कि यद्यपि यह रिर्पोट गोपनीय है। पत्र में  लिखा गया है कि वह वर्ष अक्टूबर 1991 में संगठन द्वारा आयोध्या भेजा गया। 45 वर्ष का प्रचारक जीवन खुली पुस्तक के समान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments