Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; नकदी और बाइक बरामद

24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; नकदी और बाइक बरामद


अम्बेडकर नगर। हंसवर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छिनैती की रकम में से 4520 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी टांडा प्रदीप कुमार चंदेल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत हंसवर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना हंसवर में दर्ज मुकदमा का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए आरोपी पुरुषोत्तम दूबे निवासी काशीपुर, कोतवाली अकबरपुर को शुक्रवार को सोनहन नहर की ओर जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से छिनैती की 5500 रुपये की रकम में से 4520 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले भी कोतवाली अकबरपुर और बेवाना थाने में मारपीट, धमकी, तोड़फोड़, आबकारी अधिनियम और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा, कांस्टेबल धीरज सिंह और कांस्टेबल अभयानंद यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments