Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचढावा गबन के आरोपी- अविनाश शुक्ला 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर,...

चढावा गबन के आरोपी- अविनाश शुक्ला 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर, कई बिंदुओं पर होगी पूछताछ


अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने पूछताछ के लिए 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया है। गुरुवार को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड की मांग की थी, लेकिन न्यायालय ने 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की।

जांच एजेंसियां रिमांड के दौरान चढ़ावा चोरी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास करेंगी। पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल थे, चोरी की रकम का उपयोग कहां किया गया और मामले में अन्य व्यक्तियों की क्या भूमिका रही।

गौरतलब है कि अविनाश शुक्ला के घर से करीब 20 लाख रुपये नकद, एक हजार से अधिक अमेरिकी डॉलर तथा आभूषण बरामद किए गए थे। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ से मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments