Tuesday, June 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमां के पास सो रही सात माह की मासूम रहस्यमय ढंग से...

मां के पास सो रही सात माह की मासूम रहस्यमय ढंग से लापता, घंटों तलाश के बाद सकुशल मिली बच्ची


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में सोमवार रात मां के साथ सो रही सात माह की मासूम बच्ची के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। घंटों तलाश के बाद बच्ची गांव के समीप सुरक्षित अवस्था में मिल गई। उसके सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी मनीता सोमवार रात भोजन के बाद अपनी सात माह की पुत्री खुशी को लेकर सो गई थीं। रात करीब दो बजे उनकी आंख खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से कोतवाली में तहरीर देने को कहा। मंगलवार सुबह बच्ची की मां ने जलालपुर कोतवाली पहुंचकर पुत्री की सकुशल बरामदगी के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने घर के आसपास, खेतों और झाड़ियों में सघन तलाश अभियान चलाया। दोपहर बाद करीब पांच बजे बच्ची गांव के पास सुरक्षित हालत में मिल गई। बच्ची के मिलने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इसी दौरान बच्ची सुरक्षित मिल गई। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि बच्ची घर से किस परिस्थिति में बाहर पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments